लायंस क्लब प्राइड मनेंद्रगढ़ ने मनाया ‘पूर्व अध्यक्ष सम्मान समारोह’, समाजसेवा की मिसाल पेश करने वाली हस्तियां सम्मानित

लायंस क्लब प्राइड मनेंद्रगढ़ ने मनाया 'पूर्व अध्यक्ष सम्मान समारोह', समाजसेवा की मिसाल पेश करने वाली हस्तियां सम्मानित

लायंस क्लब प्राइड मनेंद्रगढ़ ने मनाया 'पूर्व अध्यक्ष सम्मान समारोह', समाजसेवा की मिसाल पेश करने वाली हस्तियां सम्मानित

मनेंद्रगढ़। लायंस क्लब प्राइड मनेंद्रगढ़ द्वारा शहर में एक भव्य और गरिमामय पूर्व अध्यक्ष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य उन नेतृत्वकर्ताओं का आभार व्यक्त करना था जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए और क्लब को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया।

वर्तमान अध्यक्ष लायन पूनम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में पूर्व अध्यक्षों के समर्पण, नेतृत्व क्षमता और क्लब के विकास में उनके योगदान को सराहा गया।

इनका हुआ सम्मान: कार्यक्रम के दौरान लायन सोनिया कालरा, संगीता शर्मा, सोमा आचार्य, रजनी अग्रवाल, मंजुलिका करण, सिम्मी जैन एवं वर्षा गोयल को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: समाजसेवा के प्रति दीर्घकालीन समर्पण के लिए लायन इंदिरा सेंगर एवं लायन अमिता नियोगी को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व अध्यक्षों द्वारा बोए गए सेवा के बीजों का ही परिणाम है कि आज क्लब निरंतर जनहित के कार्य कर पा रहा है। इस अवसर पर लायन गुरमीत अरोरा, सुनीता अग्रवाल, अरुणा अग्रवाल, संगीता सिंह, सुधा सोनी, ममता राणा, प्रियंका अग्रवाल, रूपा पोद्दार सहित क्लब के अनेक सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share This News
Need Help?
error: Content is protected !!