मनेंद्रगढ़ में महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, सड़कों पर उतरे सैकड़ों कार्यकर्ता

मनेंद्रगढ़ में महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, सड़कों पर उतरे सैकड़ों कार्यकर्ता

मनेंद्रगढ़ में महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, सड़कों पर उतरे सैकड़ों कार्यकर्ता


मनेंद्रगढ़। बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने एक बार फिर सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी एमसीबी के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी चौक मनेंद्रगढ़ में महिला कांग्रेस के बैनर तले जोरदार विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सिलेंडर, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी वस्तुओं के लगातार बढ़ते दामों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया। महिला कांग्रेस की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर महंगाई के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और आम जनता की परेशानी को प्रमुखता से उठाया।


इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। घर चलाना मुश्किल हो गया है और हर वर्ग इससे प्रभावित है। खासकर महिलाओं पर इसका सीधा असर पड़ रहा है, क्योंकि घर के बजट को संभालना अब चुनौती बन गया है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल रही है और जनता को राहत देने के बजाय केवल वादों तक सीमित है। प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी गर्म रहा और कार्यकर्ताओं ने भाजपा विरोधी नारे लगाकर अपना आक्रोश जाहिर किया। पूरे क्षेत्र में कुछ समय के लिए प्रदर्शन की वजह से हलचल बनी रही।


कार्यक्रम में पूर्व विधायक गुलाब कमरो, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, महिला कांग्रेस की शहरी जिला अध्यक्ष श्रीमती रूमा चटर्जी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्रीमती निर्मला चतुर्वेदी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनके अलावा महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी रही।


रुक्मिणी खोपरागढ़े, पूनम सिंह, नीलिमा शामल, ज्योति मजूमदार, राधा सरकार, बबीता यादव, ममता रजक, मोहिनी महतो सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने इस आंदोलन में भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही राम नरेश पटेल, विष्णु दास, अमर सिंह, दीपक श्रीवास्तव, चुन्नू त्रिपाठी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल रहे।
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Share This News
Need Help?
error: Content is protected !!