मनेंद्रगढ़: जिला अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया मांगों को पूरा करने का आश्वासन

मनेंद्रगढ़: जिला अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया मांगों को पूरा करने का आश्वासन

मनेंद्रगढ़: जिला अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया मांगों को पूरा करने का आश्वासन

​मनेंद्रगढ़।

जिला अधिवक्ता संघ मनेंद्रगढ़ का वर्ष 2026 के लिए शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय ‘होटल हसदेव इन’ में अत्यंत गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने पद एवं दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ निर्वहन करने की शपथ ली। इस अवसर पर न्यायपालिका, विधिक परिषद और प्रशासनिक क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता प्रधान न्यायाधीश राजेंद्र वर्मा ने की। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

​अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम और ‘सिविल जिला’ की उठी मांग

स्वागत भाषण देते हुए संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि अधिवक्ता संघ हमेशा वकीलों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगा। उन्होंने मुख्य अतिथि के समक्ष न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए बेहतर फर्नीचर, एक समृद्ध लाइब्रेरी, अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लागू करने और सामूहिक बीमा योजना की अहम मांगें रखीं।

​वहीं, अधिवक्ता संघ के संरक्षक व वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद्र सिंह ने मनेन्द्रगढ़ को ‘सिविल जिला’ घोषित किए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में न्यायिक सुविधाओं के सुचारू विस्तार के लिए यह कदम उठाना बेहद आवश्यक है।

​अधिवक्ता समाज और लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ: स्वास्थ्य मंत्री

मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता समाज, लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था का सबसे मजबूत स्तंभ हैं। उन्होंने अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी और सचिव आशीष सिंह के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि यह नई टीम संघ को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। इसके साथ ही, स्वास्थ्य मंत्री ने मंच से अधिवक्ताओं द्वारा रखी गई विभिन्न मांगों को पूरा करने का सकारात्मक आश्वासन दिया।

​इन पदाधिकारियों ने ली शपथ

वर्ष 2026 के लिए जिला अधिवक्ता संघ के निम्नलिखित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद की शपथ ली:

  • ​अध्यक्ष: मनोज त्रिपाठी
  • ​उपाध्यक्ष (पुरुष): विनय पाठक
  • ​उपाध्यक्ष (महिला): महजबीन खान
  • ​सचिव: आशीष सिंह
  • ​सह-सचिव: प्रदीप शर्मा
  • ​कोषाध्यक्ष: कुलदीप जायसवाल
  • ​कार्यकारिणी सदस्य: प्रहलाद श्रीवास्तव, आलोक अग्रवाल, आशीष राय एवं राजेश गुप्ता
  • ​पुस्तकालय प्रभारी: यारसाय रजवाड़े
  • ​सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव: सविता गुप्ता
  • ​महिला कार्यकारिणी सदस्य: मंजु बेनी और पूनम गुप्ता

​समारोह में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस भव्य आयोजन में विशिष्ट अतिथियों के रूप में न्यायाधीश यशवंत वासनीकर, सरिता दास, लोकेश कुमार, राकेश सिंह सोरी, भारतीय विधिक परिषद के सदस्य शैलेंद्र दुबे, छ.ग. राज्य विधिक परिषद (बिलासपुर) कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, राज्य विधिक परिषद सदस्य अनिल गोयल, छ.ग. उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रजनीश सिंह व सचिव अनिल कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे। मंच पर संघ के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता उमाकांत सिंह चंदेल और चिरमिरी नगर निगम के महापौर व अधिवक्ता रामनरेश राय भी विराजमान थे।

​कार्यक्रम का सफल संचालन अधिवक्ता संघ के सचिव आशीष सिंह ने किया।

Share This News
Need Help?
error: Content is protected !!