मनेन्द्रगढ़ में नया शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शुरू करने की कवायद तेज, एनएमसी (NMC) की तीन सदस्यीय टीम ने किया औचक निरीक्षण।

मनेन्द्रगढ़
.​छत्तीसगढ़ के (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहां मनेन्द्रगढ़ में नए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय को इसी सत्र से शुरू करने के लिए प्रशासनिक तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। कॉलेज को मान्यता दिलाने और आगामी सत्र से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के उद्देश्य से नेशनल मेडिकल कमीशन की तीन सदस्यीय इंस्पेक्टरों की टीम मनेन्द्रगढ़ पहुंची है।

​
​एनएमसी की यह रूटीन इंस्पेक्शन टीम कॉलेज के इंफ्रास्ट्रक्चर, फैकल्टी (प्राध्यापक व स्टाफ), अस्पताल की व्यवस्थाओं और अन्य बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन कर रही है। कॉलेज प्रबंधन की ओर से टीम को सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध करा दिए गए हैं, साथ ही एनएमसी के तय फॉर्मेट के अनुसार डेटा अपलोडिंग का काम किया जायेगा ।

​प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, टीम अपनी जांच रिपोर्ट नेशनल मेडिकल कमीशन को सौंपेगी। वहां से हरी झंडी और अनुमति पत्र मिलते ही कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी। प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन को पूरी उम्मीद है कि इस बार मनेन्द्रगढ़ को नए मेडिकल कॉलेज की सौगात मिल जाएगी।

Share This News
Need Help?
error: Content is protected !!