बाल दिवस पर अलास्का पब्लिक स्कूल का शैक्षणिक भ्रमण, इंदिरा पार्क में बच्चों ने सीखे प्रकृति संरक्षण के गुण

बाल दिवस पर अलास्का पब्लिक स्कूल का शैक्षणिक भ्रमण, इंदिरा पार्क में बच्चों ने सीखे प्रकृति संरक्षण के गुण

बाल दिवस पर अलास्का पब्लिक स्कूल का शैक्षणिक भ्रमण, इंदिरा पार्क में बच्चों ने सीखे प्रकृति संरक्षण के गुण


​मनेंद्रगढ़। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस एवं ‘बाल दिवस’ के पावन अवसर पर अलास्का पब्लिक स्कूल, मनेंद्रगढ़ के कक्षा पहली से पांचवीं (Class 1st to 5th) तक के विद्यार्थियों के लिए इंदिरा पार्क, बैकुंठपुर में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण एवं पिकनिक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस विशेष आउटिंग में सभी विद्यार्थियों ने बड़े ही जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

​इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को किताबी दुनिया से बाहर निकालकर प्राकृतिक परिवेश से रूबरू कराना था। पार्क के शांत और हरे-भरे वातावरण में शिक्षिकाओं ने बच्चों को पेड़-पौधों की उपयोगिता से अवगत कराते हुए बताया कि वृक्ष हमारी धरती का आधार हैं, जो हमें स्वच्छ हवा और ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। बच्चों को यह भी सीख दी गई कि पेड़-पौधे भी हमारी तरह सजीव हैं, इसलिए बिना वजह उनकी टहनियों, पत्तियों या खिले हुए फूलों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।

​ज्ञानवर्धक जानकारियों के साथ-साथ बच्चों के खेलकूद और मनोरंजन का भी पूरा इंतजाम किया गया था। स्कूल की ओर से बच्चों के लिए विभिन्न खेल सामग्री और खिलौने साथ ले जाए गए थे, जिनके साथ बच्चों ने खुले मैदान में अपने सहपाठियों संग खूब मस्ती की। बच्चों की सेहत और सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए स्कूल प्रबंधन की ओर से सुबह के नाश्ते, हल्के स्नैक्स, स्वच्छ पेयजल और पौष्टिक दोपहर के भोजन की बेहतरीन व्यवस्था की गई थी।

​विद्यालय के डायरेक्टर मोहम्मद फिरोज मंसूरी के द्वारा सभी बच्चों को बाल दिवस की ढेरों शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उनमें पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता जगाते हैं। ​समस्त शिक्षिकाओं एवं सहयोगी स्टाफ के कुशल मार्गदर्शन और कड़ी निगरानी में यह पूरा कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुआ। दिन भर की खुशनुमा यादों और नए अनुभवों के साथ सभी विद्यार्थी सकुशल अपने घर लौटे।

Share This News
Need Help?
error: Content is protected !!