सक्ती में वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से 3 मजदूरों की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल

सक्ती में वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से 3 मजदूरों की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल

सक्ती में वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से 3 मजदूरों की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल


सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां Vedanta Limited के पावर प्लांट में भीषण हादसा हो गया। डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघीतराई स्थित प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक श्रमिक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।


हादसे के बाद पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में भी दहशत फैल गई। घायल मजदूरों को तत्काल स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक हुए बॉयलर ब्लास्ट के बाद प्लांट में धुआं और आग का गुबार उठने लगा, जिससे काम कर रहे मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद प्लांट प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।


घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस बल और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम स्थिति को नियंत्रित करने और जांच में जुट गई है। क्षेत्र को फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर सील कर दिया गया है।


स्थानीय प्रशासन ने मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।


इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Share This News
Need Help?
error: Content is protected !!