कोरबा में हाई वोल्टेज ड्रामा: पारिवारिक विवाद के बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक

कोरबा में हाई वोल्टेज ड्रामा: पारिवारिक विवाद के बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक

कोरबा में हाई वोल्टेज ड्रामा: पारिवारिक विवाद के बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक

कोरबा : कोरबा जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक घरेलू विवाद के बाद अपनी जान की परवाह किए बिना सीधे हाईटेंशन बिजली टावर पर जा चढ़ा। इस घटना ने इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया और बड़ी अनहोनी की आशंका से लोग सहम गए।

क्या है पूरा मामला? यह पूरा घटनाक्रम पसान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पटेल पारा (समेरा) गांव का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक का अपने ही परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर तीखा विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। युवक को इतनी ऊंचाई पर देख ग्रामीणों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

2 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा घटना की सूचना मिलते ही पसान थाना पुलिस का बल तुरंत मौके पर पहुंचा। टावर के नीचे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो चुकी थी। युवक काफी ऊंचाई पर बैठा था और किसी की बात सुनने या नीचे उतरने को तैयार नहीं था।

पुलिस की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी पुलिस ने इस संवेदनशील स्थिति में अत्यधिक संयम और समझदारी से काम लिया। करीब दो घंटे तक पुलिस, ग्रामीण और परिजन युवक को लगातार समझाइश देते रहे। परिजनों की गुहार और पुलिस के भरोसे के बाद आखिरकार युवक का गुस्सा शांत हुआ और वह नीचे उतरने को राजी हो गया।

काफी सावधानीपूर्वक उसे नीचे लाया गया, जिससे एक भीषण हादसा होने से टल गया। फिलहाल पुलिस ने युवक को समझाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच की जा रही है। यह घटना एक बार फिर यह दर्शाती है कि मानसिक तनाव और पारिवारिक विवाद किस तरह खतरनाक रूप ले सकते हैं; ऐसे मामलों में संयम और संवाद ही सबसे बड़ा समाधान है।

Share This News
Need Help?
error: Content is protected !!