कमजोर परीक्षा परिणाम पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, अनुपस्थित प्राचार्यों को थमाया नोटिस

कमजोर परीक्षा परिणाम पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, अनुपस्थित प्राचार्यों को थमाया नोटिस

कमजोर परीक्षा परिणाम पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, अनुपस्थित प्राचार्यों को थमाया नोटिस

एमसीबी – जिले की शैक्षणिक व्यवस्था को सुधारने और बोर्ड परीक्षाओं के कमजोर परिणामों पर जवाबदेही तय करने के लिए कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की एक मैराथन समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर का सख्त रुख देखने को मिला, जहां उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लापरवाह प्राचार्यों और शिक्षकों को कड़ी फटकार

समीक्षा के दौरान कई स्कूलों के निराशाजनक प्रदर्शन पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने संबंधित प्राचार्यों और शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि जो प्राचार्य इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे या अपनी जगह प्रतिनिधियों को भेजा, उन्हें तत्काल ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया जाए।

कलेक्टर ने दो टूक शब्दों में कहा, “शिक्षक केवल नौकरी के उद्देश्य से स्कूल न जाएं, बल्कि प्रत्येक बच्चे के भविष्य निर्माण की जिम्मेदारी लें।” उन्होंने 10:15 बजे के बाद आने वाले कर्मचारियों की एक दिन की छुट्टी काटने और ऑनलाइन अटेंडेंस व्यवस्था को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए।

पूरक छात्रों के लिए 18 मई से ‘स्पेशल क्लास’

फेल हुए और पूरक (सप्लीमेंट्री) आए छात्रों के लिए प्रशासन ने विशेष रणनीति तैयार की है:

  • 18 मई 2026 से विशेष पढ़ाई: पूरक परीक्षा वाले छात्रों के लिए विशेष कार्ययोजना के तहत कक्षाएं शुरू होंगी।
  • ब्रिज कोर्स: बुनियादी रूप से कमजोर छात्रों के लिए ‘ब्रिज कोर्स’ और गणित, विज्ञान, संस्कृत जैसे कठिन विषयों के लिए अलग से विशेष कक्षाएं लगेंगी।
  • शिक्षक की जिम्मेदारी: प्रत्येक पूरक विद्यार्थी को पास कराने की जिम्मेदारी संबंधित विषय शिक्षक और प्राचार्य की होगी।

15 जून तक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का अल्टीमेटम

आगामी शिक्षा सत्र को देखते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 15 जून से पहले स्कूलों में साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, रैंप और शौचालय (विशेषकर बालिका शौचालय) के मरम्मत कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिए जाएं। इसके साथ ही छात्रों की ‘अपार आईडी’ (APAAR ID), जन्म प्रमाण पत्र और दस्तावेजी कार्यों को समय सीमा में पूरा करने को कहा गया है।

मेधावी छात्र सम्मानित, 100% रिजल्ट वाले स्कूलों की सराहना

जहाँ एक ओर कमजोर प्रदर्शन पर कार्रवाई हुई, वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों और छात्रों की सराहना भी की गई:

  • टॉपर्स: हायर सेकेंडरी में अल्का चौधरी (577 अंक) और हाई स्कूल में मनीष कुमार साहू (455 अंक) ने जिला टॉप कर गौरव बढ़ाया।
  • आदर्श विद्यालय: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिहारपुर (विज्ञान/वाणिज्य) और बरदर, चिरमिरी, रतनपुर सहित कई स्कूलों ने शत-प्रतिशत परिणाम देकर मिसाल पेश की।

बैठक में मुख्य उपस्थिति: बैठक में अपर कलेक्टर अनिल सिदार, नम्रता आनंद डोंगरे, जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम, डीईओ आर. पी. मीरे सहित सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) और बीआरसी उपस्थित रहे।

Share This News
Need Help?
error: Content is protected !!