दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

मनेंद्रगढ़– स्वस्थ तन, शांत मन और संतुलित जीवन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, मनेंद्रगढ़ में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं भव्यता के साथ मनाया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “स्वस्थ एवं गरिमापूर्ण वृद्धावस्था के लिए योग” रही।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में 18वीं बटालियन के कमांडिंग अधिकारी श्री संजय शर्मा, पतंजलि योग समिति के योग परीक्षक श्री सतीश उपाध्याय तथा योग साधक श्री विवेक कुमार तिवारी उपस्थित रहे। वहीं श्री राम एजुकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रमेशचंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त लायंस क्लब के 10 प्रतिष्ठित सदस्यों ने भी अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थित दर्ज कराई ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। योगाभ्यास के माध्यम से उपस्थितजनों ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों का अनुभव किया।

अपने संबोधन में श्री संजय शर्मा ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि यह व्यक्ति को आत्मानुशासन, सकारात्मकता एवं उत्तम स्वास्थ्य की ओर अग्रसर करता है। श्री सतीश उपाध्याय ने विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि स्वस्थ एवं सफल जीवन की आधारशिला योग है। वहीं श्री विवेक कुमार तिवारी ने अपनी अद्भुत योग कला का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विद्यालय के प्राचार्य श्री अश्वनी वर्मा ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि संतुलित एवं सार्थक जीवन जीने की उत्कृष्ट पद्धति है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिदिन योग करने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। विद्यालय की निदेशिका श्रीमती पूनम सिंह ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों का दायित्व केवल अकादमिक ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के संस्कार देना भी है। उन्होंने विद्यालय द्वारा योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान सभी गणमान्य अतिथियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में सभी उपस्थितजनों ने योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, अनुशासन एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला तथा विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणादायी एवं स्मरणीय अवसर सिद्ध हुआ।

Share This News
Need Help?
error: Content is protected !!