बच्चों ने मैंगो डे पर लिया स्वादिष्ट आमों का आनंद

बच्चों ने मैंगो डे पर लिया स्वादिष्ट आमों का आनंद

बच्चों ने मैंगो डे पर लिया स्वादिष्ट आमों का आनंद

मनेन्द्रगढ़। बचपन प्ले स्कूल में उत्साहपूर्वक मैंगो डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न प्रकार के आमों का स्वाद लिया और आम के महत्व के बारे में रोचक जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम के दौरान शिक्षिकाओं ने बच्चों को बताया कि आम को फलों का राजा कहा जाता है और यह गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल है। आम में विटामिन ए, विटामिन सी और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।

बच्चों ने आम से जुड़े गीत, कविताएँ और गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों को आम के विभिन्न प्रकारों जैसे दशहरी, लंगड़ा, तोतापुरी और आम्रपाली के बारे में भी जानकारी दी गई। हमने बच्चो को कच्चे आम और पक्के आम के बारे में भी जानकारी दी।

आयोजन में निर्णायक की भूमिका विद्यालय की डायरेक्टर्स ज्योति ताम्रकार, आशी कक्कड़ एवम तोषी अग्रवाल ने निभाई।
विद्यालय की काउंसलर सोनाली दास ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को स्वास्थ्यवर्धक फलों के प्रति जागरूक करना तथा उनमें अच्छे खान-पान की आदतें विकसित करना था। इस तरह के आयोजन बच्चों को सीखने के साथ-साथ आनंद का अवसर भी प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं साधना सिंह, रेखा दोहरे,प्रियंका सिंह,शिल्पी सिन्हा, रश्मि प्रसाद, वैष्णवी जायसवाल, आरिका ख़ान, बी साईं प्रीति, रुचि सेन सौम्या सेन, सुनीता राम, सबा परवीन, रक्षा यादव, सृष्टि केवट एवं राकेश पटवा सहित सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Share This News
Need Help?
error: Content is protected !!