मनेन्द्रगढ़। ग्राम हस्तिनापुर स्थित एक स्टोन क्रेशर परिसर में सोमवार को रिमझिम बारिश के बीच भव्य वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पर्यावरण प्रेमियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न प्रजातियों के पौधों के रोपण से हुई। रिमझिम बारिश के बीच उपस्थित अतिथियों और ग्रामीणों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इसके बाद आयोजित पर्यावरण संगोष्ठी में वक्ताओं ने जलवायु परिवर्तन, जल संरक्षण, जैव विविधता और वृक्षों के महत्व पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

आयोजक एवं पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील करते हुए हर व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने और उसका संरक्षण करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य उजित नारायण सिंह, जमुना पाण्डेय, पंकज कांत दुबे, राजेश सिन्हा, एल्डरमैन राम लखन शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता बबलू दास, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, आलोक जायसवाल, अधिवक्ता आशीष सिंह, रोहित वर्मा, पार्षद अनिल प्रजापति, जमील शाह, अजय जायसवाल, स्वप्निल सिन्हा, रवि जैन, अशोक खटीक, जनार्दन केवट, अशोक नाविक, रामबली, आदित्य राज डेविड, कक्के सरदार, जयंती यादव, जयनाथ शर्मा, हरि, रामू पटेल, मंधारी, राजकुमारी, कवि शंकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के वृक्षारोपण अभियान चलाकर क्षेत्र को अधिक हरा-भरा बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
