मनेंद्रगढ़ :- नगर के प्रतिष्ठित बचपन प्ले स्कूल में रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने इस अवसर पर रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान पहनकर उत्सव की रौनक बढ़ाई। स्कूल प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां राखी की थाली, दीपक, मिठाई और श्रीफल के साथ विधिवत उत्सव का शुभारंभ हुआ।
इस गरिमामयी आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल की डायरेक्टर्स ज्योति ताम्रकार, आशी कक्कड़ और तोषी अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल की काउंसलर सोनाली दास ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल एक धागा बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट विश्वास, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को इस त्योहार के सांस्कृतिक मूल्यों और सुरक्षा के संकल्प के बारे में सरल शब्दों में समझाया।
नन्हे भाइयों की कलाई पर बहनों ने प्यार से राखी बांधी और भाइयों ने स्नेहपूर्वक उपहार देकर सुरक्षा का संकल्प दोहराया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षक शिक्षिकाओ साधना सिंह, रेखा दोहरे,प्रियंका सिंह,शिल्पी सिन्हा,वैष्णवी जैसवाल, नंदनी साहू, आरिका ख़ान, रश्मि प्रसाद, मंजू दत्ता, बी साईं प्रीति, रुचि सेन ,सौम्या सेन, सुनीता राम, सबा परवीन, रक्षा यादव, सृष्टि केवट, दीपिका पांडे, फरहीन एवं राकेश पटवा सहित सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
