मनेन्द्रगढ़.सरस्वती शिशु मन्दिर में अध्ययनरत भैया बहनों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए प्रतिवर्ष खेल खुद का महोत्सव का आयोजन सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ के मार्गदर्शन में विभिन्न स्तरों पर किया जाता है। इस सत्र में विभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सरस्वती शिशु मन्दिर चर्चा में आयोजित हुई भैया बहनों ने यह सफलता विद्यालय की आचार्या सुखमंती सिंह आचार्य रामभजन चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में प्राप्त किया.
विभाग स्तरीय खेल एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं में सरस्वती शिशु मंदिर, मनेंद्रगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं अथक परिश्रम का शानदार परिचय देते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में अनेक स्थान प्राप्त किए।
दौड़ एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता में काव्या सिंह ने 600 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया । विनीत कुमार ने 100 तथा 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा ज्योति सिंह ने 100 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया काव्या सिंह ने 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया । तथा ज्योति ने और विनीत लंबी कूद में तृतीय स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं ज्योति सिंह ने गोला फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया
बैडमिंटन प्रतियोगिता में विद्यालय के विरेंद्र साहू, नितिन मुकेश अग्रवाल एवं आशीष प्रसाद ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसी क्रम में शतरंज प्रतियोगिता में बिपिन लोनिया एवम दीपेश गुप्ता शुभम सेन समीर गुप्ता ने अपनी कुशाग्र बुद्धि एवं रणनीतिक क्षमता का परिचय देते हुए प्रथम स्थान अर्जित किया।
विद्यार्थियों की इन शानदार उपलब्धियों से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। विद्यालय के व्यवस्थापक श्री दिनेश्वर मिश्र जी ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास, आचार्यों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
इन विद्यार्थियों की उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल है।
