गौतम दुग्गड़ एवं उत्तम दुग्गड़ ने नेत्रहीन दिव्यांग विद्यालय मनेन्द्रगढ़ को भेंट किए पंखे, ट्यूबलाइट, गीजर एवं वाटर कूलर ।
समाजसेवा एवं मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए स्वर्गीय श्री गणेशमल जी दुग्गड़ की पावन स्मृति में उनके पुत्र गौतम दुग्गड़ एवं उत्तम दुग्गड़ द्वारा ब्लाइंड स्कूल, मनेन्द्रगढ़ को एक लाख रुपये की आवश्यक सामग्री भेंट की गई। इस पुनीत कार्य के अंतर्गत विद्यालय को 15 पंखे, 30 ट्यूबलाइट, 2 गीजर एवं 4 वाटर कूलर प्रदान किए गए। साथ ही और भी जरूरत की सामग्री प्रदान की गई ।
इस पहल का उद्देश्य दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके दैनिक जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाना है। विद्यालय में उपलब्ध कराई गई यह सामग्री विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।
पूर्व में भी दुग्गड परिवार द्वारा सरकारी अस्पताल मनेंद्रगढ़ में 10 एयर कंडीश्नर देकर मरीजों के लिए सुविधा प्रदान की गई थी ।
