नारी शक्ति वंदन अधिनियम: मनेन्द्रगढ़ में महिलाओं की भव्य पदयात्रा, उमड़ा जनसैलाब

एमसीबी, 15 अप्रैल 2026। जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड में बुधवार को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में एक भव्य और ऐतिहासिक पदयात्रा का आयोजन किया गया। जनजागरूकता और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से निकाली गई इस रैली में महिलाओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी मजबूत भागीदारी दर्ज कराई।

साईं मंदिर से राम मंदिर तक दिखा महिलाओं का उत्साह

पदयात्रा का शुभारंभ साईं मंदिर तिराहा से हुआ और यह शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए राम मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में महिला प्रतिभागियों ने नारी सम्मान, समान अधिकार और सशक्तिकरण से जुड़े संदेशों के जरिए आम जनता को जागरूक किया। रैली में शामिल महिलाओं का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था।

निर्णय प्रक्रिया में 33% भागीदारी से मजबूत होगी आधी आबादी

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार के ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करार दिया। उन्होंने बताया कि इस अधिनियम के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू होने से नीति-निर्माण और निर्णय प्रक्रिया में उनकी समान भागीदारी सुनिश्चित होगी। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि महिलाओं के सशक्त होने से ही परिवार, समाज और अंततः राष्ट्र का समग्र विकास संभव है।

पीएम मोदी और सीएम साय की योजनाओं की हुई सराहना

इस अवसर पर महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसके साथ ही, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार की योजनाओं की भी जमकर तारीफ की गई। विशेष रूप से ‘महतारी वंदन योजना’ का उल्लेख करते हुए बताया गया कि इसके माध्यम से महिलाओं को हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता उन्हें सीधे तौर पर आत्मनिर्भर बना रही है।

कार्यक्रम में इन प्रमुख हस्तियों की रही उपस्थिति

इस भव्य पदयात्रा में चिरमिरी के महापौर रामनरेश राय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, श्रीमती यशवंती सिंह, उदित नारायण सिंह, रामजीत लकड़ा, श्रीमती जानकी बाई खुसरो, श्रीमती ज्योति गुप्ता, आशीष मजूमदार, आशीष सिंह, जमुना पांडे, श्रीमती सरोज यादव, जया कर, प्रवीण सिंह, कविता दीवान, रानी गुप्ता, मीनू पटेल, अर्चना विश्वकर्मा, अलका गांधी, रेणु सिंह, रमेश यादव, अंकित शर्मा, राहुल जायसवाल, मनोज केशरवानी, चंदा केशरवानी और मालती काशीपुरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में

Share This News
Need Help?
error: Content is protected !!