योग्यता के दम पर उच्च पदों पर हैं महिला अधिकारी, धारणा बदलना ज़रूरी: CM विष्णु देव साय

योग्यता के दम पर उच्च पदों पर हैं महिला अधिकारी, धारणा बदलना ज़रूरी: CM विष्णु देव साय

योग्यता के दम पर उच्च पदों पर हैं महिला अधिकारी, धारणा बदलना ज़रूरी: CM विष्णु देव साय

चिरमिरी। चिरमिरी स्थित तानसेन भवन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिले में महिला अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह धारणा पूरी तरह गलत है कि जिले में महिला कलेक्टर, महिला एसपी और महिला सीईओ की नियुक्ति केवल महिला होने के कारण की गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इन अधिकारियों की नियुक्ति उनकी योग्यता, क्षमता और कार्यकुशलता के आधार पर की गई है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में बेटियों की संख्या टॉपर्स में लगातार अधिक देखने को मिलती है। यह दर्शाता है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आज देश की राष्ट्रपति भी महिला हैं और यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है।


उन्होंने आगे कहा कि अब समय बदल चुका है और महिलाएं सिर्फ प्रशासनिक सेवाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि देश की सुरक्षा और तकनीकी क्षेत्रों में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। बेटियां आज फाइटर प्लेन तक उड़ा रही हैं और सेना सहित विभिन्न जिम्मेदार पदों पर अपनी सेवाएं दे रही हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान की दृष्टि से देखना चाहिए। किसी भी महिला अधिकारी की सफलता को आरक्षण या विशेष सुविधा से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले में पदस्थ महिला अधिकारी अपनी मेहनत, लगन और काबिलियत के दम पर इस मुकाम तक पहुंची हैं और बेहतर प्रशासनिक कार्य कर रही हैं।

Share This News
Need Help?
error: Content is protected !!