अनूपपुर। जिले के वरिष्ठ पत्रकार संतोष चौरसिया की सुपुत्री डॉ. प्रिया चौरसिया (MBBS) ने अपने चिकित्सा जीवन की नई और गौरवपूर्ण शुरुआत की है। PG रिजल्ट आने से पहले ही उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परासी, जिला अनूपपुर में अपनी पहली ज्वाइनिंग दी है।
डॉ. प्रिया के चिकित्सा सेवा में प्रवेश से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। अपने ही क्षेत्र में रहकर चिकित्सकीय सेवा के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सेवा करने की उनकी पहल को प्रेरणादायी माना जा रहा है। एक बेटी का चिकित्सा शिक्षा पूरी कर डॉक्टर बनना और अब स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी संभालना परिवार के लिए गौरव का विषय है।

डॉ. प्रिया चौरसिया की इस नई शुरुआत पर परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे अपने ज्ञान, समर्पण और संवेदनशीलता के साथ मरीजों की बेहतर सेवा करेंगी।
परिवार और शुभचिंतकों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि डॉ. प्रिया को चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर सफलता, सम्मान और उपलब्धियां प्राप्त हों तथा उन्हें जरूरतमंदों की सेवा करने के अधिक से अधिक अवसर मिलें।
नई जिम्मेदारी, नई शुरुआत और सेवा के नए संकल्प के साथ डॉ. प्रिया चौरसिया के चिकित्सा जीवन की यह पहली पारी निश्चित रूप से गौरव और उम्मीद से भरी है।
