जशपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उड़ीसा से आ रहा 49 लाख का गांजा जब्त, नाबालिग समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

जशपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उड़ीसा से आ रहा 49 लाख का गांजा जब्त, नाबालिग समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

जशपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उड़ीसा से आ रहा 49 लाख का गांजा जब्त, नाबालिग समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने नशे के काले कारोबार पर करारा प्रहार किया है। तुमला थाना क्षेत्र में उड़ीसा से तस्करी कर लाया जा रहा 76 किलो 910 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस ने तीन तस्करों और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। जब्त किए गए गांजे, वाहनों और मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत लगभग 49 लाख 17 हजार रुपये बताई जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तुमला थाना पुलिस को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि लावाकेरा-सराईटोली मार्ग से दो कारों में भारी मात्रा में मादक पदार्थ उड़ीसा से लाया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। इसके बाद चौकी कोल्हेंझरिया और कोतबा पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम का गठन किया गया और तुमला थाने के सामने मुख्य मार्ग पर सघन नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई।

दो कारों से बरामद हुआ मौत का सामान जांच के दौरान टीम ने मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के आधार पर एक बिना नंबर की सफेद मारुति ब्रेजा और एक काले रंग की मारुति XL6 कार को घेराबंदी कर रोका। तलाशी लेने पर सफेद ब्रेजा कार के अंदर से चार बोरियों में 73 पैकेट मिले, जिनमें गांजा भरा हुआ था। तस्करों ने इसे भूरे रंग के सेलो टेप से पूरी तरह पैक किया था, जिसका कुल वजन 76 किलो 910 ग्राम निकला।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण: पकड़े गए आरोपियों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:

  • मोहित कुमार यादव (26 वर्ष): निवासी हल्दी झरिया, थाना बागबहार
  • दीपक यादव (26 वर्ष): निवासी कछार, थाना पत्थलगांव
  • युगल यादव (21 वर्ष): निवासी कछार, थाना पत्थलगांव
  • एक विधि से संघर्षरत बालक (17 वर्ष)

जब्त सामग्री और उसकी कीमत:

  • अवैध गांजा: 76.91 किलो (कीमत लगभग 38 लाख रुपये)
  • वाहन: मारुति ब्रेजा और मारुति XL6 (कीमत लगभग 11 लाख रुपये)
  • मोबाइल फोन: 4 एंड्रॉयड फोन (कीमत लगभग 17 हजार रुपये)

जेल भेजे गए तस्कर प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वे यह गांजा उड़ीसा से लाकर अन्य इलाकों में सप्लाई करने की फिराक में थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तीनों बालिग आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि 17 वर्षीय किशोर के मामले में किशोर न्याय अधिनियम के तहत विधिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

Share This News
Need Help?
error: Content is protected !!