NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, अब CBI करेगी पेपर लीक की जांच

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, अब CBI करेगी पेपर लीक की जांच

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, अब CBI करेगी पेपर लीक की जांच

नई दिल्ली | देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर केंद्र सरकार ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। पेपर लीक के पुख्ता सबूत मिलने और भारी विवाद के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित हुई इस परीक्षा को आधिकारिक तौर पर रस्त (Cancel) कर दिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने अब इसकी पूरी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है।

SOG की जांच में हुआ बड़ा खुलासा

इस पूरे प्रकरण में राजस्थान की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) की रिपोर्ट निर्णायक साबित हुई। जांच के दौरान SOG को एक हस्तलिखित ‘गेस पेपर’ बरामद हुआ। फॉरेंसिक मिलान में यह पाया गया कि उस गेस पेपर के 120 सवाल (90 बायोलॉजी और 30 केमिस्ट्री) मुख्य परीक्षा के प्रश्नपत्र से हूबहू मेल खा रहे थे। इसी खुलासे ने परीक्षा की शुचिता पर मुहर लगा दी कि पेपर एक संगठित गिरोह द्वारा लीक किया गया था।

CBI खंगालेगी ‘लीक’ का पूरा नेटवर्क

केंद्र सरकार के निर्देश पर CBI अब इस मामले की तह तक जाएगी। जांच का मुख्य केंद्र यह होगा कि:

  • प्रश्नपत्र प्रिंटिंग प्रेस, ट्रेजरी या परीक्षा केंद्र—किस स्तर से लीक हुआ?
  • इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन-कौन से बड़े मास्टरमाइंड शामिल हैं?
  • क्या इसमें NTA या किसी परीक्षा केंद्र के अधिकारियों की संलिप्तता है?

NTA का रुख और छात्रों की चिंता

NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर स्पष्ट किया कि उन्होंने 8 मई को ही स्वतंत्र सत्यापन के लिए मामला केंद्रीय एजेंसियों को भेज दिया था। एजेंसी ने कहा कि वे निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं और जांच रिपोर्ट के आधार पर ही परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

छात्रों में आक्रोश: परीक्षा रद्द होने की खबर मिलते ही देशभर के लाखों छात्रों और अभिभावकों में चिंता और नाराजगी देखी जा रही है। कई अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्षों की मेहनत के बाद इस तरह की धांधली उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

आगे क्या?

NTA ने संकेत दिए हैं कि पुनः परीक्षा (Re-exam) की नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। फिलहाल छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट और सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।

Share This News
Need Help?
error: Content is protected !!